टाइम्स ऑफ़ इंडिया फाइनल में, कम्बाइंड मीडिया इलेवन से होगी भिड़ंत

10वीं कबीर शाह मीडिया कप क्रिकेट : अब्बास रिजवी बने मैन ऑफ़ द मैच

लखनऊ : अब्बास रिजवी की अगुवाई में सटीक गेंदबाजी से टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने दसवीं कबीर शाह मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में मीडिया फोटोग्राफर इलेवन को 78 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में टाइम्स ऑफ़ इंडिया की भिड़ंत कल केडी सिंह बाबू स्टेडियम में कम्बाइंड मीडिया इलेवन से होगी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर टाइम्स आफ इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 174 रन बनाए। टीम ने अच्छी शुरूआत की। सलामी बल्लेबाज क्रांति मिश्रा (27 रन, 24 गेंद, पांच चौके) के रूप में पहला विकेट 50 रन के कुल स्कोर पर गिरा। उसके बाद ऋषि सेंगर ने 26 गेंदों पर आठ चौकों व एक छक्के की बदौलत 42 रन, अब्बास रिजवी ने 25 गेंदों पर दो चौकों से 22 रन बनाए।
अनीष ओबेराय ने 20 व रणविजय सिंह ने 18 रन का योगदान किया। मीडिया फोटोग्राफर इलेवन से कायम रजा ने दो विेकेट चटकाए। गणेश कांडपाल, मो.रिजवान, प्रवीन रावत व कासिफ हुसैन ने एक-एक विकेट चटकाया। जवाब में मीडिया फोटोग्राफर इलेवन 15.2 ओवर में 96 रन ही बना सका। टीम से नदीम जाफर (20), गणेश कांडपाल (18) व प्रवेश रावत (15) ही टिक कर खेल सके। अन्य बल्लेबाज अब्बास रिजवी की गेंदों के आगे दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके। अब्बास रिजवी ने 4 ओवर में 23 रन देकर चार व अनीष ओबेराय ने 3 ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इश्तियाक रजा, फैजल व प्रवीन राय ने एक-एक विकेट चटकाए। मैन ऑफ़ द मैच अब्बास रिजवी चुने गए। टूर्नामेंट का फाइनल कल (3 फरवरी) केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर टाइम्स ऑफ़ इंडिया व कम्बाइंड मीडिया इलेवन के मध्य खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube