कांग्रेस की आंतरिक कलह नहीँ हुई खत्म, सिब्बल बोले- मेरे लिए पद नहीं, देश है सबसे ज्यादा जरूरी

कांग्रेस में चल रही अंदरूनी कलह अभी खत्म नहीं हुई है। कपिल सिब्बल के आज किए गए ट्वीट ने कई तरह की अटकलों को हवा दे दी है। इससे पहले कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) में सोनिया गांधी को फिर से अंतरिम अध्यक्ष चुने जाने के बाद सोमवार को कपिल सिब्बल, शशि थरूर सहित कुछ वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने गुलाम नबी आजादी के आवास पर बैठक की। ये वही नेता है जिन्होंने संगठन में बदलाव को लेकर सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी थी।

कपिल सिब्बल के ट्वीट पर कयासबाजियों का दौर शुरू हो गया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘यह किसी पद की बात नहीं है। यह मेरे देश की बात है जो सबसे ज्यादा जरूरी है।’

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube