आज फिर सीबीआई से मिलने पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, लगातार तीसरे दिन भी पूछताछ जारी

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती एक बार फिर सीबीआई के पास पहुंच गई हैं. सीबीआई ने रिया को लगातार तीसरे दिन पूछताछ के लिए बुलाया था और रिया आज दोबारा इसके लिए DRDO के गेस्ट हाउस पहुंच गई है. रिया से इससे पहले 28 और 29 अगस्त को भी पूछताछ हुई थी. पिछले 2 दिनों में रिया से सीबीआई करीब 17 घंटे की पूछताछ कर चुकी है.

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, बीते दो दिनों की पूछताछ में सीबीआई रिया के जवाबों से संतुष्ट नहीं दिखी, इसलिए उन्हें दोबारा बुलाने का फैसला किया गया था. सीबीआई रिया से ड्रग्स से जुड़े आरोपों की भी पूछताछ कर रही है.

शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा भी पहुंचे

शनिवार को हुई करीब 7 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने रिया को आज फिर से बुलाया था. रिया के साथ उनके छोटे भाई शौविक चक्रवर्ती भी डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे हैं. सीबीआई पहले ही एक बार अलग से शौविक से पूछताछ कर चुकी है.

इनके अलावा सुशांत के निजी स्टाफ रहे सैमुअल मिरांडा भी सीबीआई के पास पहुंचे हैं. सीबीआई उनसे भी पूछताछ कर चुकी है, लेकिन आज एक बार फिर रिया और उन्हें आस-पास बैठाकर पूछताछ हो सकती है.

आरोप हैं कि रिया और सैमुअल के बीच नेटबैंकिंग के पिन बदलने से लेकर ड्रग्स के आदान-प्रदान से जुड़ी बातें हुई थीं, जो पिछले दिनों मीडिया में सामने आई थीं.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube