शर्मनाक: पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, मुकदमा हुआ दर्ज

सचेंडी स्थित ननिहाल में रह रही एक किशोरी के पिता ने ही उसे हवस का शिकार बना डाला। गुरुवार शाम वह मिलने के बहाने आया था। हालत बिगड़ने पर स्वजन ने किशोरी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और अगले दिन घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया है।

एटा जिले के जैथरा अहमदपुर खुर्द निवासी व्यक्ति की ससुराल सचेंडी के एक गांव में है। पुलिस के मुताबिक उसकी पत्नी की 11 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। तब बेटी करीब दो वर्ष की थी। पत्नी की मौत के बाद बच्ची को उसके नाना-नानी अपने साथ सचेंडी ले आए। तब से वह यहीं पर रहती है। किशोरी की नानी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम आरोपित गांव में बेटी से मिलने के बहाने आया था। रात में खाना खाकर सभी सदस्य सो गए।

तब आरोपित, बेटी को बहलाकर दूसरे कमरे में ले गया, जहां उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। बेटी की हालत बिगड़ते देख वह रात में ही भाग गया। किशोरी के रोने की आवाज सुनकर नाना-नानी व अन्य स्वजन कमरे में पहुंचे तो किशोरी को खून से लथपथ देख उनके होश उड़ गए। तुरंत स्वजनों ने उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार सुबह थाने पहुंचकर तहरीर दी। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित पिता को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube