घर पर रखी उड़द दाल से बनाएं टेस्टी इमरती, मुंह का बदल जाएगा स्वाद

मशहूर भारतीय मिठाई इमरती राजस्थान से जुड़ी है. यह एक गोलाकार की मिठाई है. इमरती को ठंडा गर्म किसी भी तरह सर्व किया जा सकता है. इसका स्वाद और बनाने का तरीका जलेबी के जैसा ही है. आप इस स्वादिष्ट मिठाई को कम समय में बड़ी ही आसानी से घर में बना सकते हैं. किसी त्योहार या पार्टी के बाद आप इमरती को डिजर्ट के रूप में सर्व कर सकते हैं. उड़द दाल से बैटर तैयार करके गोलाकार में इसे तैयार करके ​डीप फ्राई किया जाता है, इसके बाद इसे चाशनी में भिगोया जाता है. यह हर उम्र के लोगों को बहुत पसंद आती है. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में.

इमरती बनाने के लिए सामग्री
2 कप धुली उड़द दाल (पूरी रात पानी में भिगी हुई)
3 कप चीनी
डेढ़ कप पानी
केसर कलर
1/2 टी स्पून इलाइची पाउडर
500 ग्राम घी (फ्राई करने के लिए)

इमरती बनाने की वि​धि
सबसे पहले दाल को धोकर और पीसकर इसमे रंग मिलाएं. अब दाल को अच्छे से फेंट लें और कुछ बूंदे पानी में डालकर देखें. इसके बाद दाल को थोड़ी देर के लिए साइड में रख दें. दूसरी तरफ पानी में चीनी को डालकर धीमी आंच पर घुलने दें. इसे लगातार चलाते रहे जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए. इसे तब तक पकाएं जब तक इसका तार न बन जाए. इसमें इलाइची पाउडर डालें. इसके बाद बैटर को नोजल वाले पाइप या एक कपड़े में छेद करके डालें और गर्म घी में इमरती बनाएं. आंच को धीमा करें ताकि यह क्रिस्पी और क्रंची हो जाए. इन्हें अब घी में से निकालकर चाशनी में 3 से 4 मिनट के लिए रखें. इसके बाद इसे छानकर सर्व करें.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube