अनुराग कश्यप ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम न करने की बताई ये वजह

अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) बॉलीवुड में एक प्रसिद्ध निर्देशक हैं। आज तक, उन्होंने  ‘गॅग्स ऑफ वासेपुर’, ‘देवडी’, ‘रामन राघव’, ‘ब्लॅक फ्रायडे’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों का निर्माण किया है। खास बात यह है कि, अनुराग की फिल्मों में नए एक्टर्स को अपनी एक्टिंग दिखाने का मौका मिलता है। लेकिन, उन्होंने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ काम करने से इनकार कर दिया था। सुशांत (Sushant Singh Rajput) के फैंस ने अनुराग कश्यप  (Anurag Kashyap) के फैसले के लिए निर्देशक की कड़ी आलोचना की थी। आखिरकार, अनुराग ने सुशांत के मैनेजर के साथ व्हाट्सएप चैट शेयर साझा करके आलोचकों को जवाब दिया है।

अनुराग कश्यप ने ट्वीटर पर व्हाट्सएप चैट का स्क्रीन शॉट शेयर किया है। उन्होंने इस स्क्रीन शॉट के साथ लिखा, “मुझे यह चैट शेयर करने के लिए मुझे माफ कर दीजिए। यह चैट सुशांत की मौत से तीन हफ्ते पहले की है। मैंने 22 मई को उनके मैनेजर  के साथ बातचीत की। किसी कारण से, मैं सुशांत के साथ काम नहीं करना चाहता था।”

अनुराग कश्यप ने 22 मई को हुईव्हाट्सएप चैट का  स्क्रीन शॉट शेयर किया है। इस चैट में सुशांत के मैनेजर और अनुराग के बीच एक्टर को काम देने के बारे में बातचीत हो रही है। सुशांत का मैनेजर अनुराग से एक्टर को फिल्म में काम देने के लिए पूछ रहा है और अनुराग उसे काम नहीं देने का कारण बता रहा है। अनुराग द्वारा पोस्ट किया गया यह स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में मुख्य आरोपी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को मंगलवार को एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड (NCB) ने गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एनसीबी की टीम रविवार से ही रिया से पूछताछ कर रही थी। इससे पहले, एनसीबी ने रिया के भाई शोविक, सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा, नौकर दीपेश सावंत, ड्रग डीलर ज़ैद विलात्रा, कज़ान इब्राहिम और अब्देल बासित परिहार सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। उनमें से, रिया से शॉविक, सैमुअल और दीपेश के सामने पूछताछ की गई थी। एनसीबी यह भी जांच कर रही है कि क्या सुशांत की मौत के सूत्र ड्रग्स से जुड़े हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube