सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए इन मन्त्रों का करे जाप

आज रविवार है मतलब सूर्यदेव का दिन। आज के दिन सूर्यदेव की पुरे विधि के साथ पूजा-पाठ की जाती है। जिस प्रकार से हम सभी को जल, वायु तथा पृथ्वी की आवश्यकता होती है ठीक उसी प्रकार जीवों को पुष्ट रहने तथा फलने-फूलने के लिए सूर्य की जरुरत होती है। सूर्य ऊर्जा का स्त्रोत है। शास्त्रों के मुताबिक, सूर्य को सृष्टि का देवता कहा जाता है। मान्यता है कि सूर्य देव जिससे खुश होते हैं उस पर सदा अपनी कृपा बनाए रखते हैं। आज के दिन यदि सूर्य देव की पूजा की जाए तो इंसान को अपने जीवन में धन संपदा का सुख प्राप्त होता है। साथ ही मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।

कहते हैं जिसका सूर्य बलवान होता है उस पर सूर्य का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। सूर्य भगवन को खुश करने के लिए व्यक्ति प्रातः के वक़्त सूर्य को अर्घ्य देते हैं। साथ ही नमस्कार करते हैं। सूर्य एक मात्र ऐसे भगवन हैं जो प्रत्यक्ष हैं। इन्हें ऊर्जा प्रदान करने वाले भगवान माने जाते है। साथ ही कहा तो यह भी जाता है कि सूर्यदेव की पूजा करने से लोगों को धन, सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य तथा संपन्नता मिलती है। सूर्यदेव की पूजा करते वक़्त यदि उनके 12 नामों का जाप किया जाए तो इससे सूर्यदेव खुश हो जाते हैं।

सूर्य भगवन के इन 12 नामों का करें जाप:

1- ॐ सूर्याय नम:।
2- ॐ मित्राय नम:।
3- ॐ रवये नम:।
4- ॐ भानवे नम:।
5- ॐ खगाय नम:।
6- ॐ पूष्णे नम:।
7- ॐ हिरण्यगर्भाय नम:।
8- ॐ मारीचाय नम:।
9- ॐ आदित्याय नम:।
10- ॐ सावित्रे नम:।
11- ॐ अर्काय नम:।
12- ॐ भास्कराय नम:।

इसी के साथ आप ध्यान लगाकर लगाकर यदि सूर्यदेव की पूजा अर्चना करेंगे, तो उनकी कृपा दृष्टि आप पर सदा बनी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube