हर वक्त बेहोशी की हालत रहते है इस रोग से ग्रसित व्यक्ति, जानिए इसके बारे में…

आज के वक़्त में कई प्रकार के रोगों का संकट रहता है। आज इस लेख के जरिये हम आपको एक ऐसी बीमारी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें इंसान की सोचने- समझने की पावर समाप्त हो जाती है तथा उस इंसान को देखकर ऐसा लगता है मानो वो इंसान नशे में हो। यदि कोई इंसान बिना नशे के भी नशे में लग रहा है तो हो सकता है वो इस रोग का शिकार हो।

इस रोग को ऑटो ब्रीवेरी सिंड्रोम कहा जाता है। ऑटो ब्रीवेरी सिंड्रोम की दिक्कत में शख्स हर वक़्त नशे में रहता है। इस रोग के कारण व्यक्ति के सोचने तथा समझने की पावर समाप्त हो जाती है. वही इस रोग में शख्स का मानसिक तथा शारीरिक संतुलन खो जाता है। ऑटो ब्रीवेरी सिंड्रोम में इंसान को अपना होश नहीं रहता है। इसके साथ ही ऑटो ब्रीवेरी सिंड्रोम की दिक्कत से ग्रसित इंसान को हैंगओवर जैसा एक्सपीरियंस होता है।

वही इस रोग से ग्रसित व्यक्ति उन चीजों को खाना पसंद करता है, जिनसे हैंगओवर में राहत प्राप्त हो सकती है। वही एक रिसर्च के मुताबिक, ऑटो ब्रीवेरी सिंड्रोम की दिक्कत कार्बोहाइड्रेट से बॉडी में अल्कोहल उत्सर्जन के कारण होती है। इस शोध के मुताबिक, आहिस्ता-आहिस्ता ये इंसान को अपनी गिरफ्त में लेने लगता है तथा फिर इंसान नशे में आ जाता है। इसी के साथ इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति का उचित रूप से ध्यान रखना चाहिए, क्युकी कभी-कभी उसे खुद नहीं पता होता है कि उसके साथ ऐसा क्यों हो रहा है। इसके लिए जरुरी है कि हम पीड़ित व्यक्ति का उचित तरह से ध्यान रखे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube