‘बिग बॉस 14’ के स्टेज से पहले दो कंटेस्टेट की तस्वीरें हुई लीक, बात करते दिखे सलमान ख़ान

कलर्स का मोस्ट फवरेट शो ‘बिग बॉस 14’ कल से यानी 3 अक्टूबर से आपके टीवी स्क्रीन पर दस्तक देने वाला है। एक लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार कल रात को 9 बजे शो ऑनएयर हो जाएगा। खबरों की मानें तो शो की पहले दिन की शूटिंग भी शूरू हो चुकी है। बिग बॉस के स्टेज से एक तस्वीर सामने आई है जिसमें घर में एंट्री करने वाले दो कंटेस्टेंट साफ नज़र आ रहे हैं। इस फोटो में सलमान ख़ान उन कंटेस्टेंट्स से बातें करते दिख रहे हैं।

बिग बॉस के फैन पेज पर शेयर की गई ये तस्वीर टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला की है। यानी अब तो ये माना ज सकता है कि रुबीना और अभिनव ‘बिग बॉस’ में आ ही रहे हैं। दोनों के नाम को लेकर लंबे समय से चर्चा थी, लेकिन इनके नाम पर कोई ऑफीशियल अनांउसमेंट अभी तक नहीं हुआ है। लेकिन फैन पेज पर शेयर की गई इस तस्वीर के मुताबिक रुबीना और अभिनव शो में एंट्री ले चुके हैं।

फोटो में सलमान का चेहरा तो साफ नहीं दिख रहा है,लेकिन वो बैक से नज़र आ रहे हैं। वहीं रुबीना और अभिनव का चेहरा साफ नज़र आ रहा है। दोनों ने हाथ में माइक ले रखा और दोनों भाईजान से कुछ बात करते दिख रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि खबरों के मुताबिक रुबीना और अभिनव को आखिरी वक्त में शो के लिए फाइनल किया गया है। पहले ‘गोपी बहू’ जिया मानेक को शो ऑफर हुआ था,लेकिन फिर बात नहीं तो इन्हें ऑफर किया गया और अभिनव और रुबीना बिग बॉस में आने केलिए राज़ी हो गए।

https://www.instagram.com/p/CFztZxMhRJ5/?utm_source=ig_embed

https://www.instagram.com/p/CFzah4Mh6ch/?utm_source=ig_embed

इन कन्टेस्टेंट के नाम माने जा रहे कन्फर्म : रुबीना और अभिनव के अलावा जिन कंटेस्टेंट के नाम कन्फर्म माने जा रहे हैं वो हैं, जैस्मीन भसीन, पवित्रा पुनिया, निक्की तम्बोली, टीवी एक्टर एजाज़ ख़ान, निशांत सिंह मलकानी, सारा गुरपाल, गिया मानेक, राहुल वैद्या, शहज़ाम देओल, टीवी एक्टर शार्दुल पंडित। इनके अलावा राधे मां का एक वीडियो कलर्स के ही ट्विटर पर शेयर किया गया है जिसमें वो बिग बॉस के घर में घूमती दिख रही हैं। वहीं कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू को भी इंट्रोड्यूज़ करवा दिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube