कंगना रनौत ने पॉवर कट को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर बोला हमला, ट्वीट कर कहीं ये बात

मुंबई से इस समय एक बड़ी खबर आ रही है और वो ये है कि पूरी मुंबई में इस समय बिजली नहीं है. जी हां मुंबई के कई इलाकों में ग्रिड फेल होने से ये समस्या सामने आई है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर सेलेब्स रिएक्शन दे रहे हैं. ऐसे में अभिनेत्री कंगना रौनत ने सोशल मीडिया पर जो ट्वीट किया है वो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

इसके बाद कंगना रनोट ने महाराष्ट्र सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, “मुंबई में पावरकट. इस बीच महाराष्ट्र सरकार क-क-क……कंगना कर रही है.” फैंस कंगना के इस तंज भरे अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं.

पावर कट पर महानायक अमिताभ बच्चन ने लोगों को धैर्य रखने की सलाह दी है. उन्होंने लिखा है, “पूरे शहर में बिजली का आउटरेज…किसी तरह यह मैसेज मैनेज कर रहा हूं…धैर्य रखें…सबकुछ ठीक होगा.”

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube