The White Tiger में प्रिंयका चोपड़ा के साथ राजकुमार राव आएंगे नजर, सामने आया फर्स्ट लुक

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इंडस्टी की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कई हिट फिल्में अपने ​करियर में दी हैं। वहीं अब वह एक बार फिर से पर्दे पर नजर आने वाली हैं। प्रियंका जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में उनके अपोजिट एक्टर राजकुमार लीड रोल प्ले करते ​दिखेंगे। इस फिल्म को लेकर दोनों स्टार्स काफी चर्चा में हैं। वहीं अब ‘द व्हाइट टाइगर’ फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आया हैं जो काफी पसंद किया जा रहा है।

नेटफ्लिक्स ने फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ से प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की फर्स्ट लुक शेयर किया है। दोनों क लुका का इंतजार उनके फैंस काफी समय से कर रहे थे। नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर चार तस्वीरें शेयर की हैं। इन सभी तस्वीरों में प्रियंका और राजकुमार किसी में भी एक साथ नजर नहीं आ रहे हैंं। दोनों स्टार्स अलग अलग फ्रेम में दिख रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CGXlziLpOrY/?utm_source=ig_embed

पिछले साल प्रियंका चोपड़ा ने ‘द व्हाइट टाइगर’ की शूटिंग को पूरा कर लिया था। वहीं इसकी शूटिंग के आखिरी दिन उन्होंने एक पोस्ट शेयर अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी थी। ​प्रियंका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आएदिन वह अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube