नए शो इमली में नजर आएंगी आस्था अग्रवाल

स्टार प्लस पर जल्द ही एक नया शो आने वाला है जिसका नाम है इमली। यह शो गुल खान की 4 लायंस फिल्म्स द्वारा निर्मित है। इस शो में एक आदिवासी लड़की और एक शहर-ब्रेड लड़के की कहानी दिखाई जाने वाली है। हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक इस शो में अभिनेता गश्मीर महाजनी और एक्ट्रेस सुमबुल तौकीर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

शो के मुख्य किरदार गश्मीर महाजनी के बारे में बात करें तो वह मूवीज में भी काम कर चुके हैं। वहीं मुख्य अदाकारा सुमबुल तौकीर नयी अदाकारा हैं। वैसे इस शो में अभिनेता राकेश मौदगल भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा एक और बड़ी खबर है जो यह है कि इस शो में एक्ट्रेस आस्था अग्रवाल भी दिखाई देने वाली हैं। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें शो इमली में एक महत्वपूर्ण भूमिका मिली है। वैसे आप सभी ने आस्था अग्रवाल को कई टीवी शोज में देखा होगा।

उनके द्वारा किये गए टीवी शोज के नाम, सपने सुहाने लड़कपन के, एक था राजा एक थी रानी, ​​कवच: काली शक्तियों से, क्या हाल: मिस्टर पांचाल और शुभारंभ शामिल हैं। इन सभी शोज में काम कर उन्होंने सभी का दिल जीता था। आस्था को सबसे ज्यादा पसंद सपने सुहाने लड़कपन के में किया गया था। यहीं से उन्हें नयी पहचान मिली थी। वैसे इस शो से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि, “आस्था पुरुष प्रधान परिवार का हिस्सा होगी। उनकी एक दिलचस्प भूमिका होगी।” अब यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि शो में कहानी क्या है और उसमे क्या मजेदार ट्विस्ट आने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube