लड़की ने प्रेमी के खिलाफ दर्ज करवाया दुष्कर्म का केस, जानिए पूरा मामला

भोपाल: हाल ही में अपराध का एक मामला भोपाल से सामने आया है। जी दरअसल यहाँ एक प्राइवेट बीमा कंपनी की महिला मैनेजर से ज्यादती हुई है। महिला संग ज्यादती करने वाला आरोपी उसका प्रेमी है जो जूस का ठेला लगाता है। बताया जा रहा है उसने इस बारे में शुरुआत में लड़की को नहीं बताया था। करीब छह साल तक उसने लड़की को शादी का झांसा दिया और वह इस बीच लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। वहीं उसके बाद आरोपी ने यह कहते हुए शादी करने से इनकार कर दिया कि ‘उसकी जाति दूसरी है। इस कारण वह उससे शादी नहीं कर सकता।’

अंत में परेशान होकर लड़की ने आज सुबह 4 बजे अयोध्या नगर थाने पहुंचकर अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में एफआईआर कराई है। पुलिस का कहना है अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने इस मामले के बारे में बात करते हुए कहा कि अयोध्या नगर में रहने वाली 36 साल की लड़की एमपी नगर स्थित एक बीमा कंपनी में मैनेजर है।

महिला ने पुलिस को बताया कि, ‘साल 2014-15 में उसकी पहचान कोहेफिजा के ईदगाह हिल्स में रहने वाले लव बजाज से हुई थी। वह एक परिचित के माध्यम से एक कार्यक्रम में उससे मिली थी। उसके बाद बातचीत होने लगी और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इस दौरान आरोपी ने कई बार उसके घर अयोध्या नगर में आकर उससे दुष्कर्म किया। पहली बार नवंबर 2015 में लव ने उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। उसके बाद वह लगातार शादी करने की बात कहता रहा। उसने यह भी छिपाया था कि वह जूस का ठेला लगाता है। अब वह शादी करने से भी इनकार कर रहा है।’ पुलिस ने इस मामले में आरोपी को खोजने के लिए टीम बना ली है। पुलिस का कहना है जल्द आरोपी गिरफ्त में होगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube