भारत की पाकिस्‍तान को चेतावनी, कहा- गिलगिट बाल्टिस्‍तान हमारा अभिन्‍न हिस्‍सा, इसे तुरंत खाली करो

 गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवें प्रांत का दर्जा देने की पाकिस्तान की हरकत पर भारत ने सख्त आपत्ति जताई है। भारत ने दो टूक शब्दों में कहा है कि पाकिस्तान उन इलाकों से बाहर निकल जाए, जिन पर उसने अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ है। रविवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की ओर से गिलगिट बाल्टिस्तान को प्रांत का दर्जा देने के एलान का भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़े शब्दों में विरोध किया है।

गुलाम कश्मीर हमारा अभिन्‍न हिस्‍सा 

मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि भारत अपने किसी भी क्षेत्र की स्थिति बदलने की पाकिस्तान की कोशिश को खारिज करता है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सभी क्षेत्र हमारा अभिन्न अंग हैं और रहेंगे। इनमें गुलाम कश्मीर भी शामिल है। अवैध तरीके से कब्जाए गए इन इलाकों पर पाकिस्तान सरकार का कोई अधिकार नहीं है। पाकिस्तान के छल से इन क्षेत्रों में मानवाधिकारों के उल्लंघन की उसकी करतूतें नहीं छिप सकती हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube