बिहार चुनाव 2020 परिणाम :- किसकी जीत-किसकी हार, कौन होगा विजेता तेजस्वी या नीतीश के सिर सजेगा ताज

आज बिहार की सियासत का अहम दिन है। राज्‍य में आज चुनावी नतीजे आ रहे हैं। आज तीर या लालटेन में एक को नया जनादेश मिल जाएगा। इसके साथ ही राज्‍य में नई सरकार नीतीश कुमार बनाएंगे या फिर तेजस्‍वी यादव जनता के सिरमौर बनेंगे, इसका फैसला होगा। इससे पहले एग्जिट पोल के तमाम आंकड़े बिहार में बदलाव के अनुमान लगा रहे हैं, लेकिन एनडीए को फिर से प्रदेश में अपनी सरकार लौटने का पूरा भरोसा है।

चुनाव परिणामों के लिए मतों की गिनती आरंभ हो गई है। इस बीच अररिया और नालंदा से दो रुझान मिले हैं। अररिया में भाजपा और नालंदा में जदयू के प्रत्‍याशी अपने नजदीकी उम्‍मीदवार से आगे चल रहे हैं। माना जा रहा है कि तीन बजे तक बिहार चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। इसके बाद सरकार बनाने पर मंथन शुरू होगा। बीते दिन महागठबंधन के नेता तेजस्‍वी यादव ने सादगी के साथ अपना जन्‍मदिन मनाया। उन्‍होंने राजद कार्यकर्ताओं से किसी तरह के विजय जुलूस नहीं निकालने की सख्‍त मनाही की है।

इधर अरवल में माले के महानंद आगे चल रहे हैं। कुल तीन सीटों के रुझान मिले हैं। इनमें 2 एनडीए और एक महागठबंधन के पक्ष में जाता दिख रहा है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube