आज तीसरे दिन Asian Games में भारतीय खिलाड़ियों के ये हैं मुकाबले

भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट ने उम्मीदों को पूरा करते हुए 18वें एशियाई खेलों के दूसरे दिन सोमवार को ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया. पुरुष निशानेबाजों दीपक कुमार और लक्ष्य ने इस दिन भारत की झोली में दो रजत पदक डाले. दूसरा दिन भारत के लिए मिला जुला रहा. भारत को खुशी के पलों के अलावा निराशा भी हाथ लगी जो साक्षी मलिकऔर पुरुष कबड्डी टीम की हार के रूप में सामने आई.

एशियाई खेलों में आज तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम इस प्रकार है.

तीरंदाजी

पुरुष रिकर्व टीम स्पर्धा: अतनु दास, जगदीश चौधरी, सुखचैन सिंह, विश्वास

महिला रिकर्व टीम स्पर्धा: दीपिका कुमारी, प्रोमिला दाइमारी, अंकिता भकट, लक्ष्मीरानी मांझी

कलात्मक जिम्नास्टिक्स

महिला: दीपा कर्माकर, प्रणति दास, अरुणा रेड्डी, मंदिरा चौधरी, प्रणति नायक – दोपहर 2.30 बजे (क्वालीफिकेशन)

ब्रिज

पुरुष क्वालीफिकेशन

मिश्रित टीम क्वालीफिकेशन

सुपरमिक्स्ड टीम क्वालीफिकेशन (सभी स्पधाएं सुबह 9 बजे से प्रारंभ)

तलवारबाजी

महिला ईपी व्यक्तिगत: सुबह 9 बजे

हैंडबॉल

महिला: भारत बनाम उत्तर कोरिया (दोपहर एक बजे)

हॉकी

महिला: भारत बनाम कजाकिस्तान (शाम 7 बजे)

कबड्डी

महिला: भारत बनाम श्रीलंका (सुबह आठ बजे), भारत बनाम इंडोनेशिया (दिन में 11 बजकर 20 मिनट)

पुरुष: भारत बनाम थाइलैंड (शाम 4 बजे)

रोइंग

पुरुष एकल स्कल्स – रेपेचेज (सुबह 8 बजे)

महिला जोड़ी – रेपेचेज (सुबह 7 बजकर 50 मिनट)

पुरुष लाइटवेट्स फोर – रेपेचेज (सुबह 9 बजे)

सेपकटाकरा

महिला टीम रेगू: भारत बनाम थाइलैंड (सुबह 10.30 बजे)

निशानेबाजी

पुरुष: अभिषेक वर्मा, सौरभ चौधरी – 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालीफिकेशन (सुबह 8 बजे)

फाइनल्स (सुबह 9 बजकर 45 मिनट)

मिश्रित टीम स्पर्धा:

लक्ष्य, श्रेयसी सिंह -ट्रैप क्वालीफिकेशन (सुबह 8.30 बजे)

फाइनल (दोपहर तीन बजे)

तैराकी

अंशुल कोठारी, वीर धवल खाड़े – 50 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स (सुबह 8 बजकर 6 मिनट)

टेनिस

अंतिम 16 (पुरुष एवं महिला)

वॉलीबॉल

महिला: भारत बनाम वियतनाम (सुबह 9बजे)

कुश्ती

पुरुष (ग्रीको रोमन):

ज्ञानेंद्र (60 किग्रा), मनीष (67 किग्रा)

महिला: (फ्रीस्टाइल)

दिव्या ककरान (68 किग्रा), किरण (72 किग्रा).

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube