शहीर शेख ने की कोर्ट मैरिज, सामने आईं तस्वीरें

टेलीविजन के पॉपुलर एक्टर शहीर शेख को लेकर दिन पर दिन चौकाने वाली खबरें आ रहीं हैं। बीते दिनों ही खबरें आईं थीं कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से सगाई कर ली है। जी हाँ, बीते दिनों ही दोनों ने सगाई कर ली थी और उस दौरान के फोटोज भी सामने आये थे। अब इसी बीच यह खबर आ रही है कि इन्होंने शादी कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक शहीर और रुचिका ने कोर्ट मैरिज की है और अब दोनों साल 2021 में ट्रेडिशनल वेडिंग की प्लानिंग कर रहे हैं।

खबरें हैं कि दोनों कोविड-19 के हालातों के सुधरने का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही हालात सही होंगे वैसे ही दोनों ग्रैंड वेडिंग करेंगे। दोनों के काम के बारे में बात करें तो शहीर टीवी शोज में काम करते हैं और वह अपनी दमदार एक्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। वहीं रुचिका के बारे में बात करें तो वह एकता कपूर की प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलेफिल्म्स की फिल्म्स विभाग की हेड हैं। ऐसी खबरें हैं कि कोर्ट मैरिज के बाद शहीर और रुचिका ने अपने-अपने परिवार वालों के साथ मिलकर साधारण ढंग से सेलिब्रेट किया।

एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि रुचिका और शहीर फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के सेट पर मिले थे और उसी के बाद दोनों की जान-पहचान हुई। बाद में दोनों में दोस्ती हुई और देखते ही देखते दोनों को प्यार हो गया। दोनों ने एक दूजे को एक साल तक डेट किया और अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। खैर इन सभी बातों पर अब तक दोनों की तरफ से कोई ऑफिसियल स्टेटमेंट नहीं आया है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube