इंसानियत फिर शर्मसार, 6 साल की मासूम बेटी से बाप ही करता था बलात्कार

मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक शख्स को छह वर्ष की अपनी नेत्रहीन सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को इस संबंध में जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया कि लड़की की मां ने वर्ष भर पूर्व अपने पति के गुजर जाने के बाद मुम्बरा टाउनशिप के एक 44 वर्षीय व्यक्ति से शादी की थी।

अधिकारी के मुताबिक, पिछले एक साल के दौरान आरोपी ने इस बच्ची के साथ कथित रूप से कई बार दुष्कर्म किया है। वह यह हरकत तब करता तब उसकी पत्नी काम करने घर से बाहर जाती थी। पुलिस के मुताबिक, जब लड़की विरोध करती थी, तब आरोपी उसे धमकी देता था। जब एक स्थानीय NGO को इस कथित अपराध के बारे में पता चला तब उसने पीड़िता की मां से इस बारे में बात की। वैसे इस महिला को भी इस जुर्म की जानकारी थी और उसने पति से सवाल भी किया था, मगर उसने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी।

पुलिस के अनुसार, जब NGO के सदस्यों ने महिला को समझाया तब उसने शुक्रवार रात को अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और फिर उसे शनिवार को अरेस्ट कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ इंडियन पीनल कोड और बाल यौन अपराध रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। स्थानीय अदालत ने शनिवार को आरोपी को एक हफ्ते के लिए पुलिस की हिरासत में भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube