बिहार में अपराधी बेख़ौफ़, पूर्व विधायक के बेटे की गोली मारकर हत्या

छपरा: बिहार के छपरा जिले से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक पूर्व MLA के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना छपरा जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र की है, जहां चिराई घर के पास युवक का शव बरमाद हुआ है. मृतक की शिनाख्त प्रिंस कुमार के रूप में की गई है, जो पूर्व MLA स्वर्गीय राम प्रवेश राय का बेटा बताया जाता है. प्रिंस को गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया है.

आपको बता दें कि पूर्व MLA स्वर्गीय राम प्रवेश राय छपरा सीट से ही विधायक थे, जो पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में थे फिर बाद में नितीश कुमार की अध्यक्षता वाली जनता दल यूनाइटेड (JDU) में शामिल हो गए थे. स्वर्गीय राम प्रवेश राय छपरा से 2005 में JDU के टिकट पर चुनाव जीते थे और MLA बने थे.

इससे पहले राम प्रवेश राय जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर भी रह चुके थे. उनका बेटा प्रिंस छपरा में ही टायर का कारोबार करता था. जिला परिषद अध्यक्ष के आवास के पास उसकी टायर की शॉप है. फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की जांच करने में जुटी हुई है और पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद कुछ स्पष्ट हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube