पंजाब पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 3 लड़कियों सहित 8 गिरफ्तार

गुरदासपुर: पंजाब में बटाला पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर मौके से तीन लड़कियों और उनके साथ पांच युवकों को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस को बहुत दिनों से इस गोरखधंधे की शिकायत मिल रही थी. दरअसल, पुलिस ने बटाला में प्रेम नगर के मल्ली मोहल्ला इलाके में चलाए जा रहे सेक्स रैकेट गैंग का भंडाफोड़ किया है.

पुलिस ने छापेमारी के दौरान सेक्स रैकेट संचालिका और आपत्तfजनक स्थिति में 5 लड़के और 3 लड़कियों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है. वहीं, पुलिस की छापेमारी के बाद मोहल्ले के लोगों ने सवाल उठाते हुए कहा कि सरेआम चल रहे इस जिस्मफरोशी के इस धंधे की हम लोगों ने कई बार बटाला सिटी की महिला DSP से शिकायत की थी. किन्तु शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई और न ही कोई कार्रवाई की गई.

वहीं, बटाला थाना सिविल लाइन के SHO अमोलक सिंह का कहना है कि वह पुलिस टीम के साथ काहनूवान रोड पर पेट्रोलिंग कर रहे थे, इसी बीच किसी ने सूचना दी कि मल्ली मोहल्ले के एक घर में सेक्स रैकेट चल रहा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बताए गए घर पर दबिश दी. रेड के दौरान अड्डे पर संदिग्ध हालात में मौजूद चकला संचालक महिला सहित तीन लड़कियों और उनके साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube