सोने की कीमत में दिखी भारी गिरावट, चांदी भी टूटी, जानिए भाव

घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार सुबह सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने का भाव मंगलवार सुबह 0.03 फीसद या 17 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 49,324 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा पांच अप्रैल, 2021 के सोने का वायदा भाव इस समय 49,305 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वैश्विक बाजार की बात करें, तो मंगलवार सुबह सोने के वैश्विक वायदा भाव में गिरावट और वैश्विक हाजिर भाव में बढ़त देखी गई।

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी मंगलवार सुबह गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर मंगलवार सुबह पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.08 फीसद या 55 रुपये की गिरावट के साथ 65,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार सुबह चांदी की वायदा कीमत में गिरावट और हाजिर कीमत में तेजी देखी गई।

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत

वैश्विक स्तर पर मंगलवार सुबह सोने की वायदा कीमत में गिरावट और हाजिर कीमत में तेजी देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मंगलवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.01 फीसद या 0.20 डॉलर की गिरावट के साथ 1,850.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.38 फीसद या 6.94 डॉलर की बढ़त के साथ 1,850.83 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमत

वैश्विक स्तर पर मंगलवार सुबह चांदी की वायदा कीमत में गिरावट और हाजिर कीमत में तेजी देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.25 फीसद या 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 25.22 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.97 फीसद या 0.24 डॉलर की तेजी के साथ 25.15 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube