सोने के वायदा भाव में गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; जानें क्या रह गए हैं दाम

सोने एवं चांदी के वायदा भाव में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:17 बजे फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम (Gold Price) 63 रुपये यानी 0.13 फीसद की गिरावट के साथ 49,385 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में फरवरी अनुबंध वाले सोने का भाव 49,448 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं, अप्रैल, 2021 अनुबंध वाले सोने का दाम 23 रुपये यानी 0.05 फीसद घटकर 49,573 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में अप्रैल डिलिवरी वाले सोने का मूल्य 49,596 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:18 बजे मार्च, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 460 रुपये यानी 0.68 फीसद की गिरावट के साथ 66,840 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में चांदी की कीमत 67,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। वहीं, मई 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 323 रुपये यानी 0.47 फीसद की गिरावट के साथ 67,839 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में मई डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 68,162 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube