AAP विधायक कपिल मिश्रा बीजेपी में शामिल होने वाले: दिल्ली

AAP के बागी विधायक कपिल मिश्रा अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं. कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कपिल मिश्रा ने लिखा है कि वो शनिवार को 11 बजे बीजेपी में शामिल होंगे. बता दें कि कुछ दिनों पहले ही कपिल मिश्रा की विधानसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई थी. कपिल मिश्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, “मैं कल सुबह 11 बजे बीजेपी में शामिल होने जा रहा हूं. दिल्ली चले मोदी के साथ.”

बता दें आम आदमी पार्टी के बागी विधायक कपिल मिश्रा की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी. सदस्यता रद्द होने के फैसले को कपिल मिश्रा ने दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती भी दी है. कोर्ट में कपिल मिश्रा ने कहा था कि दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष महोदय ने ‘लॉ ऑफ नेचुरल जस्टिस’ के खिलाफ जाकर निर्णय सुनाया.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube