AIIMS के डॉक्टर से हुआ दुर्व्यवहार: सुबह 6 बजे तक हड़ताल

डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर बुलाई देशव्यापी हड़ताल में अब एम्स के डॉक्टर भी शामिल हो गए हैं. पहले एम्स ने इस हड़ताल से खुद को अलग रखने का एलान किया था. वह सिर्फ विरोध मार्च निकालने वाले थे लेकिन अब हड़ताल में शामिल हो गए हैं. दरअसल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में रविवार की देर रात ट्रामा के डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार हुआ. इस दुर्व्यवहार के कारण एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर सोमवार को दोपहर 12 बजे से लेकर कल (मंगलवार को) सुबह 6 बजे तक हड़ताल पर रहेंगे.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube