AITA अंडर-12 टैलेंट सीरीज : रोमांचक मैच के बाद सानिध्य ने जीता खिताब

लखनऊ : यूपी के सानिध्य धर द्विवेदी ने तीन घंटे तक खिंचे रोमांचक मुकाबले में आइटा अंडर-12 टैलेंट सीरीज टेनिस टूर्नामेंट का खिताब फाइनल में हुरहान सोनी (यूपी) को 6-4, 3-6, 7-6(7-1) से मात देते हुए जीत लिया। खुन-खुन जी गर्ल्स डिग्री काॅलेज, चौक स्थित एलपीजी स्पोर्ट्स अकादमी के टेनिस कोर्ट पर खेले गए फाइनल में पहला सेट सानिध्य ने 6-4 से जीता जबकि दूसरा सेट 3-6 से गंवा बैठे। तीसरा व निर्णायक सेट एक-एक अंक के लिए कड़ी टक्कर के बाद 6-6 से बराबरी के बाद सानिध्य ने टाईबेेेक स्कोर के सहारे 7-6(7-1) से जीता और खिताब अपने नाम कर लिया। कुन्सकैप्सकोलन स्कूल के प्रधानाचार्य मिस्टर रिचर्ड और एलपीजी स्पोर्ट्स अकादमी के निदेशक अमित अग्रवाल ने पुरस्कार वितरित किए।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube