America में बर्फीले तूफान का कहर, चार की मौत, 1200 उड़ानें रद

लॉस एंजेल्स : अमेरिका के दो तिहाई राज्य बर्फीले तूफान की चपेट में हैं। तापमान शून्य से 15 से 30 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। भयंकर शीतलहर है। इस वजह से मंगलवार को चार लोगों की मौत हो गई। हजारों फ्लाइट रद्द की जा चुकी हैं। शिकागो में सोमवार रात 3.4 इंच बर्फ गिरी। डेटेराइट बर्फीले तूफान के साथ सीजन की पहली बर्फ गिरी है। अब तक 9.2 इंच बर्फ गिर चुकी है। एबीसीन्यूज के अनुसार लोगों की मृत्यु का कारण सड़कों की खराब स्थिति को बताया गया है। शिकागो के ओहरे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मंगलवार दोपहर तक 1200 उड़ाने रद्द की जा चुकी हैं। नेशनल हाइवे पर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। उत्तर पूर्वी और मध्य पश्चिम राज्यों के बड़े शहरों न्यूयॉर्क, बोस्टन, शार्लेट, पेंसेलवेनिया, फिलाडेल्फिया, डेटेराइट आदि में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बर्फीली हवाओं का प्रकोप इतना तीव्र है कि इसका असर सूदूर टेक्सास के ऊपरी हिस्सों में देखा जा सकता है। राष्ट्रीय मौसम विभाग ने सतर्क किया है कि मौजूदा स्थिति की वजह उत्तरी ध्रुवीय संकट है। बर्फीले तूफान के बुधवार शाम तक जारी रहने की आशंका है। विभाग ने लोगों को आगाह किया है कि वह अपना समय घरों में बिताएं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube