Aramco ने किया आश्वस्त, भारतीय रिफाइनरिज को नहीं होगी तेल की कमी

रियाद/नई दिल्ली : तेल ढांचों पर ड्रोन हमले के बाद तेल उत्पादन कम होने के बावजूद सउदी अरब के सबसे बड़े तेल उत्पदक कंपनी अरामको ने भारत को आश्वस्त किया है कि उसकी रिफाइनरिज को तेल की कमी नहीं होने दी जाएगी। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। विदित हो कि इराक के बाद सउदी अरब भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश है। इस साल जनवरी से जुलाई महीने तक सउदी अरब ने भारत को 788,200 बैरल प्रित दिन तेल की आपूर्ति की है। हालांकि भारतीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा है कि वह नजदीक से स्थिति पर नजर बनाए हुए है। साथ ही देश की रिफाइनरिज और अरामको के साथ संपर्क बनाए हुए है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube