Bihar के सुपौल में बड़ा हादसा, कोसी नदी पर बना रहे पुल का स्लैब गिरा, एक की मौत कई दबे

कोसी नदी पर एक पल का निर्माण हो रहा था। इस निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभरा कर शुक्रवार को गिर गया है। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है। हादसे में कई मजदूर मलने में दबे हुए है। इनकी संख्या कितनी है अभी ये जानकारी सामने नहीं आई है।

बिहार के सुपौल में बड़ा हादसा हो गया है। यहां कोसी नदी पर एक पल का निर्माण हो रहा था। इस निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभरा कर शुक्रवार को गिर गया है। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है। हादसे में कई मजदूर मलने में दबे हुए है। इनकी संख्या कितनी है अभी ये जानकारी सामने नहीं आई है।गौरतलब है कि ये पहला मौका नहीं है जब बिहार में कोई पुल गिरा हो। इससे पहले भी ऐसी कोई घटनाएं सामने आ चुकी है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को ये घटना बिहार के सुपौल जिले में शुक्रवार तड़के घटित हुई है। इस दौरान एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह गया।

इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य के फंसे होने की आशंका है। सुपौल जिला के बकौर से मधुबनी जिला के भेजा के बीच कोसी नदी पर निर्माणाधीन उक्त पुल का एक हिस्सा मरीचा के पास गिर गया। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घटना के बाद एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। राहत और बचाव कार्य जारी है।

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube