Bihar : दो मासूम बच्चों के साथ महिला ने लगाई आग, तीनों गंभीर

नवादा : जिले के पकरीबरावां के मोहन बिगहा में रविवार की सुबह दो बच्चों संग महिला ने शरीर में आग लगा ली जिससे तीनों बुरी तरह झुलस गए। तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घरेलू विवाद में भरत चौहान की पत्नी दुनिया देवी ने 1 वर्षीय ऋषि और 2 वर्षीय रिशु के साथ खुद को आग लगा ली। लक्ष्मण चौहान ने बताया कि भरत की पत्नी और गोतिया पक्ष के लोगों के साथ विवाद होता था जिस पर भरत अपनी पत्नी को उन लोगों से उलझने के लिए मना करता था। इसी से चिढ़ कर महिला ने आग लगाई है। फिलहाल तीनों की हालत गम्भीर है और वे जीवन मौत से अस्पताल में जूझ रहे हैं। पति भरत चौहान ने कहा कि परिवार के बीच हमारी पत्नी से लड़ाई हुई थी उसके बाद पत्नी काफी गुस्से में थी।उनसेे रात में दोनों बच्चों को भी उठा कर फेंक दिया था लेकिन जब सुबह हुई और हम जैसे ही घर से बाहर गए पत्नी ने रूम बंद कर बच्चे सहित खुद भी आग लगा ली। तीनों की हालत नाजुक है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube