BSEB क्लास 10th रिजल्ट जारी होने की ये है संभावित डेट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) पिछले 7 वर्षों से देशभर में सबसे पहले रिजल्ट जारी करता आया है। इस बार भी बोर्ड इसी महीने में नतीजों की घोषणा करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड की ओर से कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है। जल्द ही रिजल्ट तैयार कर छात्रों के नतीजे घोषित कर दिए जायेंगे।
बिहार मैट्रिक बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स नतीजे जारी होते ही ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट bihar boardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com पर परिणाम चेक कर सकेंगे।

रिजल्ट जारी होने की संभावित डेट
बिहार बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट जारी होने को लेकर ऑफिशियल डेट की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Bihar Board BSEB 10th Result 2026 मार्च के तीसरे या चौथे सप्ताह यानी कि 20 से 30 मार्च के बीच जारी किया जा सकता है।

ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट
सभी छात्र ध्यान रखें कि रिजल्ट जारी होने पर वे केवल ऑनलाइन माध्यम से रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करके रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इस दौरान में मार्कशीट की डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड कर पाएंगे। ओरिजिनल मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद स्कूल में भेज दी जाएगी जहां से छात्र क्लास टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करके इसे प्राप्त कर सकेंगे।

केवल 4 स्टेप्स में डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट
बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद छात्रों को रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करना होगा।
अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
इसके बाद आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति डाउनलोडकर सकेंगे।

नतीजों के साथ टॉपर्स लिस्ट होगी जारी
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाने वाले छात्रों को राज्य सरकार की ओर से नकद पुरस्कार, लैपटॉप, प्रशस्ति पत्र आदि से सम्मानित किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube