BSF के जवानों ने फिरोजपुर में सीमा पर भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे पाकिस्तानी सेना के दो जवानों को गिरफ्तार किया है

 भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने फिरोजपुर सेक्टर की दोना तेलु मल चौकी के पास से भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे पाकिस्तानी सेना के दो जवानों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल दोनों घुसपैठियों की पहचान पाकिस्तान की बलौच में तैनात थे। आशंका है कि वे बेहद खतरनाक इरादे से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को सायं करीब साढ़े छह बजे बीएसएफ के हेडकांस्टेबल विपुल चंद्रा राय और अशीष पात्रा सीमा पर निगरानी रख रहे थे कि इतने में उन्हें दोना तेलु मल चौकी के समीप दो घुसपैठिये भारतीय सीमा में दाखिल होते हुए दिखाई दिए। जवानों ने उन्हें ललकारा, लेकिन वे नहीं रुके अौर भागने की कोशिश की।

अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने दोनों घुसपैठिये को पकड़ लिया। इसके बाद जवानों ने इसकी जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी। उन्‍होंने बताया कि दाेनों पाकिस्‍तानी घुसपैठियों की पहचान पाकिस्‍तान के मनसूर निवासी सिराज अहमद (32) पुत्र शौकत हयात और पाकिस्‍तान के अटक निवासी मुमताज खान (38) पुत्र इकबाल खान के रूप में हुई है।

पकड़े गए पाकिस्‍तानी सैनिकों से बरामद करेंसी और मोबाइल फोन।

बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि दोनों बलौच में पाकिस्तानी सेना में हेडकांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। पकड़े गए दोनों पाकिस्तानी सेना के जवानों से 4700 पाकिस्‍तानी रूपये और पाकिस्तानी नंबर वाले तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पकड़े गए दोनों पाकिस्तानियों से सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों ने पूछताछ शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि वे किसी खतरनाक इरादे से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube