CM योगी आदित्यनाथ ने UP राजभवन में किया सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण

देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर देश आज उनको नमन कर रहा है। आज देश भर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145 वी जयंती मनाई जा रही है। इस दिन को पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस (राष्ट्रीय एकता दिवस) के रूप में भी मनाया जाता है।

लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लौह पुरुष के नाम से विख्यात सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया। उनकी यह प्रतिमा उत्तर प्रदेश राजभवन में लगाई गई है। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ ही योगी आदित्यनाथ सरकार के कई मंत्री तथा वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी मौजूद थे।

उत्तर प्रदेश राजभवन में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई जी जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में राजभवन में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube