Controversy : सेना के दबाव के चलते बालिविया के राष्ट्रपति मोराल्स ने दिया इस्तीफा

सूक्रे : देश में तीन सप्ताह से चल रहे प्रदर्शन के दौरान बोलिविया के राष्ट्रपति इवो मोराल्स ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। विदित हो कि मोराल्स के दोबारा चुने जाने पर देश में विवाद चल रहा था और लोग उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच सेना और पुलिस ने भी उनसे समर्थन वापस ले लिया। इसके बाद उनके पास इस्तीफा देने के अलावा और कोई चारा नहीं बचा था। मोराल्स ने टेलीविजन पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पद छोड़ दिया है। उनके त्याग पत्र के साथ बोलिविया के कई वरिष्ठ मंत्रियों ने भी इस्तीफा दे दिया है। इस वजह से इस दक्षिण अमेरिकी देश में नेतृत्व की शून्यता बन गई है।

राष्ट्रपति के इस्तीफे की खबर फैलते ही लोग ला पाज की गलियों में निकल कर जश्न मनाने लगे और आतिशबाजी की। लोगों ने देश के लाल,पीले और हरे रंग के झंडे लहरा कर अपनी खुशी का इजहार किया। चुनाव में मेराल्स के मुख्य प्रतिद्वंद्वी रहे विपक्षी उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति कार्लोस मेसा ने कहा कि बोलिविया के लोगों ने दुनिया को एक सबक सिखाई है। कल बोलिविया एक नया देश होगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube