Delhi : अचानग लगी आग से 275 झुग्गियां राख

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में मंगलवार का दिन काले दिन के रूप में सामने आया। मंगलवार की सुबह दिल्ली के करोलबाग के एक होटल में आग लगने से 17 लोगों की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि देर रात पश्चिमी दिल्ली के पश्चिमपुरी स्थित शहीद भगत सिंह कैम्प में बुधवार की देर रात अचानक आग लग गई। हादसे में सैकड़ों झुग्गियां जल कर राख हो गईं। हादसे से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने से करीब 275 झुग्गियां जल कर राख हो गईं। इससे सैकड़ों लोग बेघर हो गए। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग को बुझाने के लिए दमकल की 28 गाड़ियां घंटों से मशक्कत कर रही हैं। फिलहाल कूलिंग का काम जारी है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube