Delhi : हेल्मेट फैक्ट्री में लगी आग, एक की मौत

नई दिल्ली : उत्तर पश्चिमी जिले के स्वरूप नगर इलाके में बीती रात एक हेलमेट बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही लोकल पुलिस व दमकल विभाग की करीब 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में दो युवक बुरी तरह झुलस गए। उन्हें पुलिस ने तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मृतक की पहचान देवेंद्र (24) के रूप में हुई है। घायल की पहचान जितेन्द्र (22) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि स्वरूप नगर स्थित एक फैक्ट्री में आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक-एक कर करीब 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार आग लगते ही अधिकतर मजदूर बाहर आ गए, लेकिन दो मजदूर अंदर फंसे रह गए। उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube