Delhi-NCR में कड़ाके की ठंड ने पिछले 7 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में लगातार कड़ाके की ठंड हर दिन नए रिकार्ड बना रही है। सोमवार की सुबह से ही कोहरा छाया रहा। कोहरे का असर दिल्ली-एनसीआर में साफ तौर पर देखा जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लोगों को और ज्यादा गलन का समाना करना पड़ सकता है। रविवार को सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ, जो कि सामान्य से 4 डिग्री कम होकर 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह बीते सात सालों में सबसे ठंडा दिन रहा। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य के साथ 21.4 डिग्री दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में कई दिनों से ठंडी हवा चल रही है। वहीं उतर भारत में हाल ही में पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दी है। जो अफगानिस्तान से होते हुए पाकिस्तान की तरफ से दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंडी हवा पहुंच रही है। इस कारण दिल्ली के तापमान गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि दिल्ली में 25 दिसम्बर को घना कोहरा छा सकता है। वहीं 31 दिसम्बर तक कोहरे के साथ ही स्मॉग (धुएं की चादर) भी छाने की उम्मीद है।

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube