Delhi : ठंड से फिलहाल राहत नहीं, 1 जनवरी तक जारी रहेगी शीतलहर

नई दिल्ली : देश की राजधानी समेत पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है। सर्दी हर दिन नया रिकार्ड बना रही है। आज शुक्रवार का तापमान 3.4 से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस तक दर्जा किया गया। मौसम विभाग के अनुसार एक जनवरी तक शीतलहर जारी रहेगी। विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली का न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री तक जा सकता है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट दिखाने को मिलेगी। बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह घना कोहरा छाया रहा। हवा में नमी का स्तर भी 45 से 100 फीसदी रहा। स्काईमेट के अनुसार, आने वाले दिनों में भी उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कोई प्रभावी मौसम सिस्टम विकसित नहीं हो रहा है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube