Delhi : रंग दिखाने लगी सर्दी, न्यूनतम पारा 6 डिग्री तक पहुंचा

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़नी शुरू हो गई है। बुधवार सुबह राजधानी दिल्ली का न्यूनतम 6 डिग्री तक पहुंचा गया। पहाड़ों में बर्फबारी के कारण सर्दी पड़ना शुरू हो गई है। ठंडी हवाएं जनमानस की मुश्किल बढ़ा रही हैं। ठंड के बावजूद दिल्ली में कई जगह ऐसे भी हैं जहां खुले आसमान के नीचे लोगों को सोना पड़ रहा है। बुधवार सुबह करीब 4.30 बजे बंगला साहिब गुरुद्वारा के सामने बड़ी संख्या लोग खुले में सो रहे थे। राज्य सरकार व केंद्र सरकार का ध्यान इन गरीबों पर नहीं पड़ा रहा है। यही हाल दिल्ली के रेलवे स्टेशन समेत के रैन बसेरों का है। जहां पर गरीब लोग रह रहे हैं। बीते एक हफ्ते में बर्फीली हवाओं में लगातार इजाफा हुआ है| मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में ठंड के साथ-साथ कोहरा भी बढ़ेगा। अगर कोहरा बढ़ता है तो उसका सीधा असर यातायात पर दिखाई देगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube