Dhurandhar को प्रोपेगेंडा फिल्म बताने पर Javed Akhtar ने तोड़ी चुप्पी

आदित्य धर निर्देशित धुरंधर और धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई से इतिहास रच दिया। फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई और दुनियाभर में भी रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन कर रही है।

हालांकि, फिल्म को सफलता के साथ-साथ आलोचना भी झेलनी पड़ी। इस फिल्म को प्रोपेगेंडा बताया गया। सोशल मीडिया पर फिल्म को आलोचना झेलनी पड़ी। अब मशहूर स्क्रीनप्ले राइटर जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने फिल्म को प्रोपगेंडा बताने पर अपना रिएक्शन दिया है।

धुरंधर को प्रोपेगेंडा बताने पर जावेद का रिएक्शन
दरअसल, जावेद अख्तर हाल ही में कोलकाता के एक अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुए। इस दौरान उनसे धुरंधर जैसी प्रोपेगेंडा फिल्म को लेकर उनकी राय पूछी गई। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, इस इवेंट में जावेद अख्तर ने कहा कि उन्हें धुरंधर पसंद आई। उन्होंने कहा-

मुझे नहीं पता कि प्रोपेगेंडा फिल्मों से आपका क्या मतलब है। मुझे धुरंधर बहुत पसंद आई जो कि एक बेहतरीन फिल्म थी। मुझे दूसरी फिल्म के मुकाबले पहली वाली ज्यादा पसंद आई।

जावेद अख्तर ने किया धुरंधर का बचाव
जावेद अख्तर ने धुरंधर फिल्म का बचाव किया। उन्होंने कहा, “हर कहानी का कोई न कोई स्टैंड होता है, लेकिन क्या यह प्रोपेगैंडा बन जाती है क्योंकि कहानी दर्शकों के एक हिस्से के लिए सही नहीं है? हर किसी को अपने विचारों को फैलाने का अधिकार है। प्रोपेगेंडा फिल्मों में क्या गलत है? हर फिल्ममेकर का काम सच दिखाना है। भले ही किसी फिल्म की कहानी किसी फेयरी टेल पर बनी हो, लेकिन उसमें एक तरह से कोई न कोई विचारधारा तो होगी ही।”

धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर धमाल
धुरंधर और धुरंधर 2 चार महीने के अंतराल में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहली फिल्म ने दुनियाभर में जहां 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया, वहीं दूसरी फिल्म 2000 करोड़ के करीब पहुंचने वाली है। फिल्म वर्ल्डवाइड दंगल का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube