Dhurandhar 2 के गाने Rang De Lal (Oye Oye) को लेकर मचा बवाल

धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar 2) के निर्माता फिल्म ‘त्रिदेव’ (Tridev) के हिट गाने ‘तिरछी टोपीवाला’ (Oye Oye) के रीक्रिएटेड वर्जन के इस्तेमाल को लेकर कानूनी मुश्किल में फंस गए हैं। त्रिमूर्ति फिल्म्स ने फिल्म निर्माताओं पर बिना अनुमति के गाने का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने त्रिमूर्ति फिल्म्स और फिल्म निर्माता आदित्य धर के बी62 स्टूडियोज के बीच कॉपीराइट विवाद को मध्यस्थता के लिए भेज दिया है। लेकिन लेटेस्ट जानकारी के अनुसार मामला अभी तक सुलझा नहीं है।

कब है अगली सुनवाई?
बार एंड बेंच की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक त्रिमूर्ति फिल्म्स और धुरंधर 2 के निर्माताओं के बीच कॉपीराइट विवाद को सुलझाने का प्रयास विफल रहा है। अब इस मामले की दोबारा सुनवाई होगी। खबरों के अनुसार, अगली सुनवाई 8 मई को निर्धारित की गई है।

यह मुकदमा धुरंधर 2 के गाने रंग दे लाल (Oye Oye) से संबंधित है, जो त्रिदेव फिल्म के गीत तिरछी टोपीवाला का रीमेक है। तिरछी टोपीवाला सनी देओल अभिनीत फिल्म का एक पॉपुलर गाना है, जिसे आनंद-मिलिंद ने कंपोज किया है और आनंद बख्शी ने इसके बोल लिखे हैं।

क्या है त्रिमूर्ति फिल्म्स का दावा?
इस गीत के अधिकार पर त्रिमूर्ति फिल्म्स का दावा है, जो आरोप लगाती है कि धुरंधर 2 के निर्माताओं ने आवश्यक अनुमति प्राप्त किए बिना इस गाने या इसके काफी मिलते-जुलते वर्जन को क्रिएट कर फिल्म में इस्तेमाल किया।

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पंडोर अभिनीत, धुरंधर को दो पार्ट्स में रिलीज किया गया। फिल्म का पहला भाग एक सीक्रेट कांउटर टेररिज्म ऑपरेशन पर आधारित था। इसमें एक भारतीय खुफिया एजेंट की कहानी दिखाई गई है जो भारत को निशाना बनाने वाले आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के प्रयास में पाकिस्तान के कराची के आपराधिक गिरोहों और राजनीतिक सत्ता संरचनाओं में घुसपैठ करता है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube