Gift Pack : जिप्‍पो ने लाइटर्स की नई रेंज बाजार में उतारी

मुंबई : क्रिसमस का जश्‍न मनाने और नये साल की शुरूआत करने के लिये ज़िप्पो ने विभिन्न आकर्षक रंगों में लाइटर्स की नई रेंज की पेशकश की है। उनकी कीमत बाजार में 3050 रुपए से लेकर 5850 रुपए तक है। छुट्टियों के इस मौसम में पॉकेट के आकार के जिप्‍पो लाइटर उपहार में दिए जा सकते हैं। इन पर लाइफटाइम वारंटी दी गई है। अपने आइकॉनिक ‘क्लिक’ के साथ इन लाइटर्स को विभिन्‍न खूबियों और रोमांचक रंगों के साथ पेश किया गया है। जिप्‍पो इंडिया की वेबसाइट http://www.zippo.in/ पर और 10 शहरों में 28 विलियम पेन्‍न स्‍टोर्स तथा 3 शॉप-इन-शॉप ऑपरेशन्‍स में उपलब्‍ध ढेरों नई डिजाइंस में से अपनी पसंद का लाइटर चुना जा सकता है।

ज़िप्पो लाइटर्स की अनूठी डिजाइंस, डेट स्टैम्पिंग, किफायती कीमत और समृद्ध विरासत इन्हें एकत्र करने का एक शानदार सामान बनाती है। ज़िप्पो लाइटर्स जमा करने वाले और इसके शौकीनों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। एक अनुमान के अनुसार अकेले यूनाइटेड स्टेट्स में तकरीबन 4 मिलियन से अधिक ज़िप्पो विंडप्रूफ लाइटर कलेक्टर्स हैं और दुनिया भर में 11 आधिकारिक कलेक्टर्स क्लब्स हैं। नई डिजाइंस की फुल रेंज विलियम पेन ऑनलाइन शॉप की वेबसाइट https://www.williampenn.net/ पर उपलब्ध है। इन्हें देश भर के 10 शहरों में परिचालित 28 विलियम पेन स्टोर्स और 3 शॉप-इन-शॉप स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube