Gold Price Today: सोने की वायदा कीमतों में दर्ज की गई गिरावट, चांदी भी टूटी, जानिए भाव

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी दोनों ही धातुओं की वायदा कीमतों में गिरावट दिखी है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार सुबह 10 बजकर 13 मिनट पर अक्टूबर वायदे की सोने की कीमत 0.23 फीसद या 118 रुपये की गिरावट के साथ 51,597 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दी। इसके अलावा दिसंबर वायदे की सोने की कीमत इस समय एमसीएक्स पर 0.22 फीसद या 114 रुपये की गिरावट के साथ 51,746 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। सोने की वैश्विक वायदा कीमत भी सोमवार सुबह गिरावट के साथ ट्रेंड करती दिखी।

सोने के साथ ही चांदी की वायदा कीमत में भी सोमवार सुबह गिरावट देखी गई। दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत सोमवार सुबह 10 बजकर 23 मिनट पर एमसीएक्स पर 0.35 फीसद या 237 रुपये की गिरावट के साथ 67,640 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। चांदी की वैश्विक वायदा कीमत भी सोमवार सुबह गिरावट के साथ ट्रेंड करती दिखी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube