‘Great PM, मेरे दोस्त मोदी…’ ट्रंप ने प्रधानमंत्री को 12 वर्ष पूरे होने पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्वाचित पीएम के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने के मौके पर बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भी बधाई दी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को अपना मित्र बताया और उन्हें एक “महान” प्रधानमंत्री कहा। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि मेरे मित्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनने पर बधाई – और वे एक महान प्रधानमंत्री हैं।

वहीं आज पूरी कैबिनेट ने खड़े होकर ताली बजाते हुए पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया, शाम को भारत मंडपम में राजग के घटक दलों और मुख्यमंत्रियों ने मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को परिवर्तनकारी बताया।

सहयोगी दलों के शीर्ष नेताओं ने इसे केवल सरकार के 12 वर्षों का पड़ाव नहीं, बल्कि देश की राजनीतिक एवं विकास यात्रा के एक महत्वपूर्ण चरण के रूप में पेश किया।

सबने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारतीय राजनीति ने स्थिरता, निर्णायकता और प्रदर्शन आधारित शासन की नई संस्कृति विकसित की है। यही नहीं, भाजपा नेताओं द्वारा देशभर में पूजा-अर्चना का भी आयोजन किया गया।

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रार्थनाएं और सार्वजनिक आयोजन हुए तो उनके गृह राज्य गुजरात में मंदिरों में महाआरती का आयोजन किया गया।

प्रेट्र के अनुसार, बुधवार को मोदी ने 1952 के आम चुनावों के बाद निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पार किया। नेहरू का कार्यकाल 1947 से 1952 तक अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में था, क्योंकि 1952 तक चुनाव नहीं हुए थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से पत्र लिखा। कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने अहम परिवर्तन देखे हैं और उनकी सरकार के प्रयास जन केंद्रित और लोगों द्वारा संचालित शासन की भावना को दर्शाते हैं।

यह सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं कि विकास के अंतिम छोर तक हो, हर व्यक्ति तक लाभ पहुंचें और कोई क्षेत्र, समुदाय या नागरिक पीछे न रहे। उधर, कैबिनेट की बैठक में पारित प्रस्ताव में विश्वास व्यक्त किया गया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत “एक आत्मनिर्भर, सुरक्षित और समृद्ध राष्ट्र के रूप में नए शिखर पर चढ़ता रहेगा।”

गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी को स्वतंत्र भारत की राजनीति में एक विशिष्ट स्थान प्राप्त नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने 62 वर्षों का रिकार्ड तोड़ा है।

आगे कहा कि आजादी के बाद प्रारंभिक दशकों में कांग्रेस को स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत का लाभ मिला था, लेकिन वर्तमान दौर प्रतिस्पर्धी लोकतंत्र और प्रदर्शन आधारित राजनीति का है। ऐसे में लगातार जनता का समर्थन प्राप्त करना मोदी के नेतृत्व की लोकतांत्रिक स्वीकार्यता को दर्शाता है।

पीएम मोदी का कार्यकाल राजनीतिक स्थिरता, नीतिगत नवाचार, प्रभावी क्रियान्वयन, सशक्त विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण के लिए याद किया जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि मोदी ने जातिवाद, वंशवाद और तुष्टीकरण की राजनीति को चुनौती देकर ‘पालिटिक्स आफ परफार्मेंस’ को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में स्थापित किया। विकसित भारत-2047 का लक्ष्य देश के युवाओं में आत्मविश्वास पैदा करने वाला अभियान बन गया है।

उन्होंने स्टार्टअप, नवाचार, कनेक्टिविटी, निर्यात और वैश्विक मंचों पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को मोदी सरकार की उपलब्धियों के रूप में गिनाया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा को मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। कहा- भारत की विदेश और सुरक्षा नीति अब आत्मविश्वास से भरी है। देश न तो किसी के सामने झुकता है और न ही अनावश्यक आक्रामकता दिखाता है। हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, लेकिन यदि कोई चुनौती देगा तो उसका जवाब मजबूती से देंगे।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बधाई दी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मोदी को इस सदी के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक बताते हुए कहा कि उनका नेतृत्व केवल सरकार चलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि वह सहयोगी दलों और राज्यों को भी नई ऊर्जा प्रदान करता है। केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि यह मोदी में जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है।

प्रेट्र के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद, जदयू प्रमुख नीतीश कुमार और इंदिरा गांधी सरकार में मंत्री रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री करण सिंह ने समाचार पत्रों में लेख लिखे और उनके कार्यकाल को सराहा। कोविंद ने उनकी इस उपलब्धि को “भारत की खोज से भारत में विश्वास” की यात्रा के रूप में वर्णित किया।

पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री की सराहना की और कहा कि यह मील का पत्थर स्वतंत्रता के बाद के भारत के इतिहास में एक विशेष अवसर को दर्शाता है।

पीएम मोदी की 4,399 दिन की निरंतर सेवा जनविश्वास का प्रतीक : ओम बिरला

जागरण ब्यूरो के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पत्र लिख मोदी को बधाई देते हुए कहा कि पीएम के रूप में 4,399 दिनों की निरंतर सेवा लोकतंत्र की मजबूती और जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। 10 जून 2026 का दिन भारतीय लोकतंत्र की गौरवशाली यात्रा में ऐतिहासिक अध्याय के रूप में दर्ज होगा।

यह उपलब्धि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के भरोसे और जनादेश की निरंतरता का प्रमाण है। विकसित भारत का लक्ष्य केवल आर्थिक महाशक्ति बनने तक सीमित नहीं है।

इसका उद्देश्य ऐसा भारत बनाना है जो समावेशी, आत्मनिर्भर, नवोन्मेषी, सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्ध और सांस्कृतिक रूप से आत्मविश्वासी हो। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी प्रधानमंत्री को बधाई दी।

मेलोनी समेत वैश्विक नेताओं ने मोदी को दी बधाई

आईएएनएस के अनुसार, सबसे लंबे समय तक निर्वाचित पीएम रहने का रिकॉर्ड बनाने पर पीएम मोदी को वैश्विक नेताओं ने भी बधाई दी।

इनमें इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यांग, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहीम, भूटान के प्रधानमंत्री त्शेरिंग तोबगे और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मारिसन शामिल हैं।

मेलोनी ने एक्स पर लिखा- ” नरेन्द्र मोदी को बधाई, जो आज भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं।” भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, इजरायली राजदूत रुवेन अजार ने पीएम को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि मोदी की दशकों की समर्पित सार्वजनिक सेवा और नेतृत्व का एक बड़ा सुबूत है।

Ryu temporarily defeats and destroys Bison, though the latter transfers his soul into Rose and later into a spare body. In addition, there were functional commands, such as Anti-Aircraft Command disbanded in the s, and overseas commands, such as Middle East Command. My husband receive the same phone call from Shannon Newman. In this article: av, gaming, max brooks, saber interactive, zombie, zombies. Coronary heart disease, however, was significantly reduced with indapamide, but not chlorthalidone 2. Proteomics strategy for quantitative protein interaction profiling in cell extracts. Simultaneous molecular and hypoxia imaging of brain tumors in vivo using spectroscopic photoacoustic tomography. Worldwide icon-chevron-right North America icon-chevron-right United States icon-chevron-right New York State icon-chevron-right New York icon-chevron-right The best karaoke songs ever. This tool does not provide results for payments or other active cases. But the biggest issue was when it was all done and time to find a publisher for the book version. Lucy does not seem threatened by Erin until an awkward encounter reveals she and Mark are a romantic item. This Decal for side covers fits the transparent blue from. Former FBI profiler, behavioral science expert and MSNBC analyst Clint Van Zandt challenges DuBois's statements about helping law enforcement and putting people on death row, arguing, "If psychics were truly successful and if their results were not simply the consequence of trickery at worse sic or good interviewing skills at best, then why don't law enforcement agencies have psychic detective squads, a real X-Files Unit, or other ways to integrate these paranormal investigative capabilities? This tastefully decorated unit can accomodate six guests with four in beds, and two on a Other than that we really enjoyed the hospitality and our stay. The non-confidential versions of these decisions will be made available under the case numbers SA.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube