IIT मद्रास, बर्कले में पढ़ाई और फिर कैलिफोर्निया में मौत…

 भारतीय युवक साकेत श्रीनिवासैया की मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। अमेरिका में इस 22 साल के युवक की मौत हो गई है। साकेत यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले से मास्टर डिग्री कर रहा था।

साकेत श्रीनिवासैया छह दिनों से यूनिवर्सिटी कैंपस से लापता था। इन छह दिनों में साकेत को ढूंढने की कोशिश लगातार जारी रही, लेकिन साकेत के बारे में कोई खबर नहीं मिल रही थी।

भारतीय कॉन्सुलेट ने साकेत के लापता होने के छह दिन बाद जानकारी दी है कि पुलिस को उनकी बॉडी मिल गई है। साथ ही भारतीय कॉन्सुलेट ने साकेत के शव को भारत वापस भेजने में हर तरह की मदद का भरोसा दिया है।

कौन था साकेत श्रीनिवासैया?

साकेत श्रीनिवासैया कर्नाटक के रहने वाला था और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया बर्कले में केमिकल और बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में एनरोल्ड थे।

साकेत के लिंक्डइन प्रोफाइल से मिली जानकारी के मुताबिक, साकेत UC बर्कले में केमिकल और बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में मास्टर्स का स्टूडेंट था। इसने IIT मद्रास से अंडरग्रेजुएट डिग्री ली है।

IIT मद्रास से कर चुके हैं पढ़ाई

साकेत को सॉफ्ट और एक्टिव मटीरियल, सेमीकंडक्टर और एडवांस्ड मटीरियल में डीप-टेक इनोवेशन का पैशन है। साकेत यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले से प्रोडक्ट डेवलपमेंट प्रोग्राम (PDP) के तहत मास्टर ऑफ साइंस (MS) कर रहे थे। अगस्त 2025 में साकेत ने यहां से पढ़ाई की शुरुआत की थी और मई 2026 में यह कोर्स पूरा होना था।

साकेत ने इससे पहले इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (IIT Madras) से केमिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (B.Tech) पूरा किया।

साकेत पढ़ाई के अलावा, IIT मद्रास में स्टूडेंट इनिशिएटिव में भी थे। ई-सेल IIT मद्रास के जरिए उन्होंने दो साल में कई अहम रोल निभाए।

हेड, ग्रोथ और स्ट्रेटेजिक इनिशिएटिव्स (जून 2023 – मार्च 2024)
एग्जीक्यूटिव, डेवलपमेंट और एसोसिएशन्स (मई 2022 – मई 2023)
एसोसिएटिव एग्जीक्यूटिव (फरवरी 2022 – अप्रैल 2022)
केमिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में लेजिस्लेटर (अप्रैल 2024-मई 2025)

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube