LPG के कुछ शिपमेंट की आपूर्ति में देरी होने की आशंका: त्योहारी सीजन

त्योहारी सीजन से पहले देश में LPG सिलिंडर की आपूर्ति में व्यवधान आता दिख रहा है. असल में सऊदी अरब में अरामको के प्लांट पर हुए ड्रोन अटैक की वजह से वहां से आने वाले तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LPG) के कुछ शिपमेंट की आपूर्ति में देरी होने की आशंका है. यह तब है जब अगले दिनों में त्योहारी सीजन की वजह से मांग बहुत ज्यादा होने का अनुमान है.

इंडियन ऑयल कॉर्प, भारत पेट्रोलियम कॉर्प और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी कंपनियां तत्परता से इस बात में लगी हैं कि दिवाली से पहले देश में एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति में सुधार किया जाए. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन ऑयल के चेयरमैन संजीव सिंह चौहान ने कहा कि कंपनी अगले महीने एलपीजी की मांग काफी बढ़ जाने का अनुमान कर रही है.

उन्होंने यह स्वीकार कि अक्टूबर में आने वाले कई शिपमेंट में देरी हो सकती है. उन्होंने कहा, ‘हम अतिरिक्त एलपीजी हासिल करने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं. हर कोई कोशिश में लगा है, क्योंकि अक्टूबर-नवंबर बहुत मुश्किल वाले महीने होते हैं.’  हालांकि उनका कहना है कि कोई बहुत संकट की बात नहीं है, वह बस त्योहारों के पहले थोड़ी सावधानी बरत रहे हैं.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube