Maruti Suzuki ने बिक्री बढ़ाने के लिए हैवी डिस्‍काउंट ऑफर देने की योजना बनाई

ऑटो सेक्‍टर की सबसे बड़ी कंपनी Maruti Suzuki मंदी के दौर से गुजर रही है. Maruti के कारों की बिक्री में लगातार गिरावट हो रही है. हालांकि अब कंपनी ने बिक्री बढ़ाने के लिए हैवी डिस्‍काउंट ऑफर देने की योजना बनाई है. कंपनी को उम्‍मीद है कि त्‍योहारी सीजन में लोग खरीदारी में दिलचस्‍पी दिखाएंगे.

Maruti Suzuki के  एक्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर ऑफ मार्केटिंग एंड सेल्‍स शशांक श्रीवास्‍तव के मुताबिक हमने प्रोडक्‍शन में कटौती की है. यह बाजार की सुस्‍ती का असर है. बहरहाल, उम्‍मीद है कि डिस्‍काउंट ऑफर के जरिए हम बिक्री में बढ़ोतरी कर सकेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक मारुति सुजुकी की S-Cross कारों पर 1.3 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है. वहीं  Ciaz और Baleno पर क्रमश: 95 हजार और 85 हजार रुपये तक की छूट मिलेगी. इसी तरह Ignis पर 75 हजार रुपये तक का डिस्‍काउंट ऑफर किया जाएगा. यहां बता दें कि डिस्‍काउंट ऑफर शहर के हिसाब से बदल सकते हैं.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube