Mission 2019 : प्रियंका का जनता को खुला खत, कहा- यूपी से मेरा पुराना नाता

नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि उनका उत्तर प्रदेश से पुराना नाता है। वह यहां की जनता के विचारों को जानने व समझने के लिए यहां के लोगों से सच्चा संवाद करेंगी। इस अभियान के दौरान वो सड़क मार्ग, जल मार्ग, पैदल यात्रा कर लोगों के विचार जानेंगी। प्रियंका ने रविवार को उत्तर प्रदेश के चार दिवसीय यूपी दौरे पर निकलने से पहले यहां एक पत्र जारी कर कहा कि उनका उत्तर प्रदेश से पुराना नाता है। इस पत्र में उन्होंने उत्तर प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वो यूपी की धरती से आत्मिक रूप से जुड़ी हैं।

उन्होंने कहा कि वह यहां के लोगों की समस्याओं को समझने के लिए उनसे सच्चा संवाद करेंगी।  यहां की जनता से जुड़ने के लिए वो जल मार्ग, बस, ट्रेन, पदयात्रा, सभी साधनों के जरिए लोगों से संपर्क करेंगी। प्रियंका ने कहा कि गंगा सच्चाई और समानता की प्रतीक हैं और हमारी गंगा-जमुनी संस्कृति का प्रतीक हैं। वह किसी से भेदभाव नहीं करतीं। गंगाजी उत्तर प्रदेश का सहारा हैं और वो गंगाजी का सहारा लेकर भी लोगों के बीच पहुंचेगी। उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी अपने चुनावी अभियान की शुरुआत गांधी परिवार के पैतृक शहर प्रयागराज यानी इलाहाबाद से करेंगी। 18 मार्च से 20 मार्च तक वो प्रयागराज से वाराणसी के बीच गंगा नदी में जलमार्ग से यात्रा करेंगी और इस दौरान उनके जनसंपर्क और कई अन्य कार्यक्रम रखे गए हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube