MP : निर्वाचन कार्यों में लापरवाही पर परियोजना अधिकारी व सहायक निलंबित

विदिशा : विधानसभा निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को देर शाम सिरोंज की परियोजना अधिकारी एवं सहायक ग्रेड-तीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है। कलेक्टर के आदेशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग लटेरी की परियोजना अधिकारी कृतिका व्यास को सिरोंज विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर क्रमांक-20 गरेठा का सेक्टर आफीसर नियुक्त किया गया था। परियोजना अधिकारी ने क्षेत्र के प्रथम भ्रमण में गलत व त्रुटिपूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिस पर सिरोंज के रिटर्निंग ऑफीसर ने उन्हें शोकॉज नोटिस जारी किया था, जिसका संतोषजनक जबाव नहीं देने मिलने पर रिटर्निंग आफीसर ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की थी। रिटर्निंग आफिसर के प्रस्ताव पर कलेक्टर ने सिरोंज की परियोजना अधिकारी कृतिका व्यास को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

इसी प्रकार सिरोंज तहसील कार्यालय के सहायक ग्रेड-तीन विनय शुक्ला के खिलाफ भी निलंबन की कार्यवाही की गई है। कलेक्टर के आदेशानुसार विनय शुक्ला की ड्यूटी सिरोंज विधानसभा क्षेत्र के प्रशिक्षण में कर्मचारियों की उपस्थिति प्राप्ति करने के लिए लगाई गई थी। लेकिन वे बीते 19 अक्टूबर से मुख्यालय पर बिना सूचना के अनुपस्थित थे। इस बाबत जब रिटर्निंग ऑफीसर ने उन्हें फोन किया तो उनका निरंतर बंद पाया। इस पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम-1965 के विपरीत होकर निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने के कारण सहायक ग्रेड-तीन विनय शुक्ला को तत्काल प्रभाव से कलेक्टर ने निलंबित कर दिया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube