MP : बेरहम जमाने से तंग प्रेमी युगल ने पेड़ पर लगाई फांसी

जबलपुर : जिले के आधारताल थाना क्षेत्र के सुहागी इलाके में एक पेड़ पर फांसी लगाकर प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को सुबह स्थानीय लोगों ने युगल के शव पेड़ पर लटकते देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव पेड़ से उतारे और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। मृतकों की पहचान ग्राम चोटी निवासी अमर कोल और प्रीति कोल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लम्बे समय से प्रेम संबंध चल रहा था, लेकिन जमाने को उनका प्रेम रास नहीं आ रहा था।

आधारताल थाना टीआई अनिल गुप्ता ने बताया कि सुहागी इलाके में एक पेड़ पर एक युवक और युवती का शव लटकते देख स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को सुबह पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान ग्राम चोटी निवासी अमर कोल और प्रीति कोल के रूप में हुई है। उनके परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस ने आत्महत्या मानकर मामले की जांच शुरू की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच के बाद ही इस मामले में आगे का खुलासा किया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube