MP : भाजपा की जीत सुनिश्चित करने को RSS ने मोर्चा संभाला

भोपाल : प्रदेश में 28 नवंबर को होने जा रहे चुनावों के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी तरह कमर कस ली है। जोर-शोर से प्रचार-प्रसार किया, तो आपस में आरोप-प्रत्यारोप की जंग भी जारी रही। इस बीच सत्ताधारी भाजपा के सर्वे में जहां इस बार भाजपा का पाया कमजोर होता नजर आया, वहीं संघ ने मोर्चा संभाल लिया है। संघ ने भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में एक बार फिर यानी चौथी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सक्रिय हो गया है। संघ ने निमाड़, मालवा समेत प्रदेश की उन सीटों पर भाजपा की जीत का जिम्मा अपने कंधों पर लिया है, जहां संघ और उसके अनुषांगिक संगठनों का काम ज्यादा है। बताया जा रहा है कि इस बार हुए सर्वे में भाजपा की प्रदेशभर में 71 सीटों पर हार की आशंका बनी है। इसे देखते हुए संघ सक्रिय हुआ है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube